Site icon Lahar Chakra

Weather Alert: अगले 3 दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा पारा, राज्य के कुछ हिस्से अब भी शीतलहर की चपेट में, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में अगले पांच दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। यह अनुमान रांची स्थित आईएमडी केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने जाताया है. उन्होंने कहा कि राज्य केकुछ हिस्से अब भी शीतलहर की चपेट में, जहां 11 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। आईएमडी के मुताबिक, रविवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद खूंटी में 3.9 डिग्री सेल्सियस और पलामू में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, रांची, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और पलामू जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

Exit mobile version