
Jamshedpur. कोल्हान समेत झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे। हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।
इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी रांची समेत कई हिस्सों में वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी डीप डिप्रेशन का असर दिखा, जिससे दिनभर बादल छाए रहे। उमस ने लोगों को परेशान किया। रामगढ़ में सबसे अधिक 22.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने 14 और 15 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 14 जुलाई को गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में भारी वर्षा की।
