Site icon Lahar Chakra

Weather Alert: जमशेदपुर में फिर बदला मौसम, दोपहर बाद झमाझम बारिश, 27 मई तक हल्की बारिश वज्रपात और आंधी चलने की आशंका, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Ranchi. जमशेदपुर में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली. दोपहर तक उमस और गर्मी रही, लेकिन उसके बाद अचानक बादलों ने डेरा डाल दिया. झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. 27 मई तक हल्की बारिश वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार सुबह में मौसम साफ रहेगा, जबकि दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन होगा. विभाग ने जिन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें 23 और 24 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है. वहीं 25 मई को उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने के आशंका व्यक्त की गई है.

Exit mobile version