Site icon Lahar Chakra

Weather Change: मौसम एक बार फिर बदलेगा; 2-4 अप्रैल तक छाएंगे बादल, बारिश के आसार, 3 दिन के बाद फिर चढ़ाने लगेगा तापमान

Jamshedpur.जमशेदपुर समेत झारखंड का मौसम एक बार फिर से बदल सकता है. कल से बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दो से चार अप्रैल तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार दो और तीन अप्रैल को कोल्हान समेत राज्य के अन्य जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक एक अप्रैल को आसमान साफ रहेगा व मौषम शुष्क रहेगा. जबकि इसके बाद राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. पांच अप्रैल से मौसम साफ हो जायेगा.

Exit mobile version