
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में रविवार को भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश ऐसी रही कि लोग परेशान रहे. शहर की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा सा छा गया और जो लोग बाहर निकले, उन्हें गर्मी से राहत पाने के लिए हर मुमकिन जतन करते देखा गया. लेकिन शाम 4.30 बजे के बाद मौसम ने यू टर्न ले लिया. अचानक आसमान में काले बादल छा गये. फिर 5.00 बजते ही गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी. 20 मिनट की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. इधर, भारतीय मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए 22 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवा चल सकती है. वहीं, वज्रपात और गरज-तड़क की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है.
