Site icon Lahar Chakra

Weather: मानसून सक्रिय, 26 तक बारिश से राहत की उम्मीद नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jamshedpur. मानसून लगातार सक्रिय है और जमशेदपुर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की सक्रियता के कारण 26 तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी. इस दौरान सभी हिस्सों में बारिश होगी. इसके बाद यह धीमा पड़ सकता है. विभाग के मुताबिक इस दौरान राज्य के सभी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. 22 और 23 को राज्य के पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार में भारी बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को राज्य में पाकुड़, गोड़्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर, दुमका, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. रांची में सामान्य वर्षापात 739.1 मिमी से 50 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है.

Exit mobile version