Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, चार से ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना
Headlines

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, चार से ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना

News DeskBy News DeskDecember 2, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. झारखंड में रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में फेंगल चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है. इस वजह से सुबह से ही आसमान में धुंध और हल्के बादल छाए हैं. इस बीच शहर में बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. वहीं, अब दोपहर में भी ठंड लोगों को सताएगी.

झारखंड में सोमवार से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, रविवार को रांची समेत कई जगहों पर बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी देखने को मिली. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, सात दिसंबर के बाद आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है. इस दौरान तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी भागों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा, बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा, धुंध रहने और बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान मौसम शुष्क रह सकता है. चार दिसंबर से ठंड ज्यादा पड़ने की संभावना है. क्योंकि, न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है.

JAMSHEDPUR NEWS: राशन वितरण में लापरवाही पर 4 BSO को शो-कॉज, खाद्यान्न पहुंचाने में देरी हुई तो संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

इस संबंध में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने ‘फेंगल’ तूफान के कारण हवा का रुख बदल चुका है. वहीं, दक्षिण से आ रही हवा के कारण राज्य में बादल छाए हुए हैं. इसके बाद राज्य में ठंड भी बढ़ेगी.

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश दर्ज की गई. जगन्नाथपुर में 12 मिमी, सिमडेगा में 2.5 मिमी बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया. हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया.

JAMSHEDPUR NEWS: मातृ वंदना योजना में 7 दिनों के भीतर 100% पंजीकरण का निर्देश, सावित्रीबाई फुले योजना के लंबित मामलों पर भी सख्ती

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: राशन वितरण में लापरवाही पर 4 BSO को शो-कॉज, खाद्यान्न पहुंचाने में देरी हुई तो संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मातृ वंदना योजना में 7 दिनों के भीतर 100% पंजीकरण का निर्देश, सावित्रीबाई फुले योजना के लंबित मामलों पर भी सख्ती

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा में CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई; कोल्हान आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

October 17, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: राशन वितरण में लापरवाही पर 4 BSO को शो-कॉज, खाद्यान्न पहुंचाने में देरी हुई तो संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मातृ वंदना योजना में 7 दिनों के भीतर 100% पंजीकरण का निर्देश, सावित्रीबाई फुले योजना के लंबित मामलों पर भी सख्ती

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा में CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई; कोल्हान आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

October 17, 2026

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group