
Ranchi. पिछले कई दिनों से सुबह में गर्मी और उमस के बाद दोपहर बाद मौसम में बदलाव से लोगों को राहत तो मिल रही है, लेकिन 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं की वजह से नुकसान भी हो रहा है. यह सब पूर्व-पश्चिम दिशा से चले साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है. मंगलवार को भी हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हुई. आंधी की वजह से कई जगह पेड़ गिर गये. साइक्लोनिक सर्कुलेशन व पूर्व-पश्चिम की नमी के कारण झारखंड में 26 मई तक मौसम में बदलाव दिखेगा. 21 मई को मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा व बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
