
Ranchi.झारखंड का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। रांची समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बादल छाने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर तूफानी हवा और गरज के साथ वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम के इस बदलाव से तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति 11 मार्च तक कायम रह सकती है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में वातावरण के ऊपरी सतह से नम हवाओं के प्रवेश से मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं, निचले वातावरण में पश्चिमी हवा कायम है। इससे आसमान में हल्के बादल छा रहे हैं। इधर, पिछले 24 घटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहे।
