
Jamshedpur.दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद शाम की ठंडी हवा ठंड का एहसास कराती है, जिससे लोगों को बाहर निकलने में ठंड का सामना करना पड़ रहा है. आसमान पर बादलों की परत छाई हुई है और हवाओं में नमी बढ़ गई है. सुबह हल्का धुंध या कोहरा है. इसके बाद आसमान धीरे-धीरे साफ होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान की बात करें, तो 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन यानी 8 नवंबर तक गर्मी और ठंड में उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी. इसके बाद 9 नवंबर से ठंड में और भी वृद्धि होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य का तापमान गिरावट की ओर रहेगा, मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी. सुबह में लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप में गर्मी महसूस की गई.
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य भर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है.
