
Ranchi.बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के चलते झारखंड के विभिन्न जिलों में बादल छाये हैं और बारिश शुरू हो चुकी है. शुक्रवार को राज्य के चार जिलों के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को दी गई है.
विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है उनमें उत्तर पश्चिम जिले पलामू गढ़वा लातेहार और चतरा शामिल हैं। वहीं बुधवार को राज्य के दक्षिणी पश्चिमी जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा शुक्रवार को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
