
Jamshedpur. मौसम केंद्र ने एक जून तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी है. इसे देखते हुए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा. कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई को गुमला, सिमडेगा, खूंटी और चाईबासा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 30 मई को राजधानी रांची सहित संताल परगना के कई हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है. रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. शेष जिलों में हल्की या छिटपुट बारिश की संभावना जतायी गयी है.
