Site icon Lahar Chakra

Weather Report: IMD ने कोल्हान के तीनों जिलों के लिए जारी किया ‘येलो अलर्ट’, 26 सितंबर तक भारी बारिश के आसार

Ranchi.बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दाब क्षेत्र बनने से 26 सितंबर तक झारखंड में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी. पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम एवं अन्य जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी हो सकती है. विभाग ने कहा कि अगले तीन दिन में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है.

रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों में, राज्य में गिरिडीह जिले के पालगंज में सबसे अधिक 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद नंदाडीह (65.6 मिलीमीटर) और कोनेर (54.4 मिलीमीटर) रहे.

राज्य में जमशेदपुर में सबसे अधिक (36 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार (21.7 डिग्री सेल्सियस) में दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, इस मानसून में राज्य में 18 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई है. विभाग के अनुसार, एक जून से अब तक राज्य में 1,140 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य बारिश 962.4 मिलीमीटर होती है.

Exit mobile version