
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत कोल्हान के तीनों जिलों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी. विभाग के अनुसार राज्य के मध्यवर्ती जिले रांची खूंटी, गुमला, हजारीबाग, बोकारो, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद और उत्तर पश्चिम जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में भी बारिश की संभावना है.
इन जिलों में सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा छाने की संभावना है. शुक्रवार को मौसम साफ रहा और सुबह में हल्की ठंड का एहसास हुआ. जमशेदपुर में 33.8 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
