
Ranchi. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में बारिश की वजह से मई का पहला हफ्ता राहत भरा रहा. यह स्थिति 7 मई तक रहेगी, पर आठ मई के बाद तापमान में पांच- सात डिग्री की वृद्धि होगी. तापमान में वृद्धि से राज्य में फिर से प्रचंड गर्मी पड़ेगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि मई माह में गर्मी पिक पर रहती है. इससे तापमान भी उच्चतम स्तर पर रहता है. हालांकि उन्होंने राज्य भर में लू चलने की आशंका से इंकार किया है. वहीं रविवार को जमशेदपुर में 37.1, डालटेनगंज में 37.4, बोकारो में 30.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
