
Jamshedpur. पश्चिमी विक्षोभ व साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. हालांकि, राज्य में 21 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भाग को छोड़ कर ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहेंगे व दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघ गर्जन, तेज हवा व हल्की बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में वज्रपात की घटना हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.
केंद्र के अनुसार, 22 मार्च से आसमान साफ रहेगा व मौसम शुष्क रहेगा. जबकि, अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. जमशेदपुर सहित अन्य जिलों में गुरुवार को देर शाम आकाश में बादल छाये रहे व छिटपुट बारिश हुई.
