Site icon Lahar Chakra

Weather Report: धूप तीखी, अब गर्म हो रहा मौसम, अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार, 26 से छाएंगे बादल

Ranchi. झारखंड का का मौसम अब गर्म हो रहा है। धूप तीखी होने के कारण राज्य में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। राजधानी समेत विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है। राज्य के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के पश्चिमोत्तर भाग से आनेवाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो रहा है। इससे यहां आनेवाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है।

चाईबासा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम 32.8 चल रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रांची समेत झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में बदलाव हो सकता है। राज्य में अब हवा के रूख में बदलाव हो रहा है। उत्तर-पश्चिमी की जगह आंशिक तौर पर नम हवाओं का आगमन शुरू हो चुका है। इससे अगले पांच दिनों के दौरान हल्के बादल छा सकते हैं।

Exit mobile version