Site icon Lahar Chakra

Weathear Report: एक बार फिर बदला मौसम, छाये बादल, आंधी-पानी की आशंका, कल भी ऐसा ही रहेगा, ‘ऑरेंज अलर्ट’

Ranchi. जमशेदपुर समेत झारखंड के अधिकतर हिस्सों में शनिवार और रविवार को तेज हवाओं के साथ तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. मौसम विभाग ने कहा कि 17 और 18 मई को राज्य के करीब 20 जिलों में आंधी और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति की तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने शनिवार को कहा, शनिवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम बुलेटिन में कहा गया कि 21 मई तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव के कारण अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. झारखंड में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, शुक्रवार को डालटनगंज में सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
गोड्डा, गढ़वा और सरायकेला में तापमान क्रमशः 41.7, 41.5 और 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा.झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Exit mobile version