Lahar Chakra

Weather Report: बदला मौसम, जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिलों में देर रात झमाझम बरिश, आज भी रहेगा बादल

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत राज्य के कई जिलों के मौसम का मिजाज सोमवार की रात से बदल गया है. देर रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. मंगलवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. 25 फरवरी तक आकाश में बादल छाया रहेगा. मौसम 26 फरवरी के आकाश साफ हो जायेगा.

मौसम केंद्र का अनुमान है कि राज्य के दक्षिण एवं मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश का अनुमान है. मंगलवार (24 फरवरी) को आकाश में बादल छाये रहेंगे. दक्षिण-पूर्व तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. 25 फरवरी को सुबह में कुहासा तथा आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. बारिश का अनुमान नहीं है. 26 फरवरी से मौसम साफ हो जायेगा. इस दौरान कई शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि से ऊपर रहेगा.

Exit mobile version