
Jamshedpur.कोल्हान समेत झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से उत्तर भारत में मौसम की स्थिति खराब हो गयी है. कई इलाकों में बारिश हो रही है.
दो-तीन दिनों बाद झारखंड पर भी इसका असर पड़ सकता है. 26 जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, जिसके बाद झारखंड के मौसम में बदलाव संभव है. शनिवार को चाईबासा सबसे गरम रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया.
