
Jamshedpur. जमशेदपुर में मंगलवार सुबह से तेज धूप रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. जमशेदपुर समेत झारखंड में 10 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है.
साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है. इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
