Site icon Lahar Chakra

Weather Report: आज और कल बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी

Ranchi. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण शुक्रवार को जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में बादल छाये रह सकते हैं. गर्जन के साथ आंधी-पानी और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला व पश्चिमी सिंहभूम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का ज्यादा असर पड़ेने की संभावना है. इन इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना है. वहीं, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है. इससे जन जीवन प्रभावित हो सकता है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन नौ जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. लोगों से सचेत रहने की अपील की गयी है.

वहीं, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, साहिबगंज, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, बोकारो में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन 15 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

28 मार्च को पूरे राज्य में बाल छाये रहने, मेघ गर्जन, वज्रपात व तेज हवा चलने के कारण मौसम केंद्र ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. 29 मार्च को आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 30 मार्च को एक बार फिर मौसम में बदलाव संभव है.

Exit mobile version