
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में अगले 72 घंटे तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. 22 अप्रैल तक मौसम में बदलाव दिखेगा. इस दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना है. गुरुवार (17 अप्रैल) को मौसम का मिजाज बुधवार की तरह ही रहने का अनुमान है. इस दिन भी राज्य के 18 जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. बारिश के दौरान गरज और वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड में 22 अप्रैल तक बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक के लिए चेतावनी जारी की है. इस दौरान आंधी-तूफान और गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है.
