


Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में 20 मार्च से मौसम बदल गया है. लगभग पूरे राज्य में तेज हवा के साथ वज्रपात, मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और बारिश हो गई है. लगातार हो रही इस बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. बारिश बीते दो दिनों में पूरे राज्य में प्रभाव डाले हुए है.
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बंगाल की खाड़ी की नम हवा और उत्तर भारत से आ रही हवा के कारण पूरे झारखंड में बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो यही स्थिति 23 मार्च को भी रहेगी.



