Site icon Lahar Chakra

Weather Updates: आज से सर्द हवा बढ़ायेगी ठिठुरन, न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक आयेगी गिरावट

Ranchi. बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान ‘दित्वाह’ के कमजोर पड़ने के बाद झारखंड समेत पूर्वी भारत में हवा का रुख बदल गया है. जमशेदपुर समेत झारखंड में गुरुवार से सर्द हवा का सिलसिला तेज होगा. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही सुबह और रात में कनकनी बढ़ जाएगी. वहीं, दिन का अधिकतम तापमान भी दो से तीन डिग्री तक नीचे जाने के आसार हैं.

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार देश के उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. हिमालय क्षेत्र से होकर आने वाली हवा अब झारखंड को प्रभावित कर रही है. विभाग का कहना है कि गुरुवार तक राज्य में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच सकता है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले चार दिन सर्द हवा झारखंड की ओर बहेगी. इससे तापमान में गिरावट आएगी. सर्द हवा के चलते कनकनी बढ़ेगी.

Exit mobile version