Site icon Lahar Chakra

Weather Updates: झारखंड के नौ जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा, जमशेदपुर में राहत, पारा @1 2 डिग्री सेल्सियस

Jamshedpur. झारखंड के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है और राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थितियां बनी हुई हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी. रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, इन नौ जिलों में गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले शामिल हैं. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में अब भी चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है.

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में सबसे कम तापमान रांची में दर्ज किया गया जो 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद गुमला में 7.1 डिग्री और खूंटी में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि जमशेदपुर में यह 12 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Exit mobile version