Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»झारखंड में 19 से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश वज्रपात का अलर्ट, छाएंगे बादल
Jharkhand

झारखंड में 19 से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश वज्रपात का अलर्ट, छाएंगे बादल

News DeskBy News DeskFebruary 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने वज्रपात व बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र के अनुसार 18 फरवरी से बादल छाया रहेगा. 22 फरवरी तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है. 19 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है. 20 फरवरी को दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है.

मौसम केंद्र ने मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र की रिपोर्ट में बताया गया है कि 19 फरवरी को राज्य के 12 जिले और 20 फरवरी को राज्य के 10 जिले में बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है.

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

19 फरवरी को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज में मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है. वहीं 20 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है.

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

रांची का न्यूनतम तापमान रविवार को 12 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे गर्म सरायकेला जिला रहा. वहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026
Recent Post

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिक्कों की दुनिया में खोए बच्चे, 16 महाजनपदों से आधुनिक भारत तक का इतिहास करीब से देखा

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 25 साल बाद घर लौटे संतोष साहू को परिजनों ने रखने से किया इनकार, ‘सम्पूर्ण आश्रय’ ने पुरुष आश्रय गृह में दिलाया सहारा

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group