
रेल खबर।
झारखंड को रेल नेटवर्क के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गोड्डा से राजस्थान के दौराई (अजमेर) तक एक नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। इस ट्रेन को भारतीय रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है, जिसकी जानकारी खुद गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
इस ट्रेन के संचालन से झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र को उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों से सीधा रेल संपर्क मिलेगा। यह न सिर्फ यात्रियों को सुविधा देगा, बल्कि व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।
नई ट्रेन का टाइम टेबल
दौराई से चलने वाली 19603 दौराई-गोड्डा एक्सप्रेस हर रविवार को दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को रात 10:30 बजे गोड्डा पहुंचेगी।
वहीं गोड्डा से वापसी में गाड़ी संख्या 19604 गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस हर मंगलवार सुबह 5 बजे रवाना होगी और गुरुवार शाम 5:20 बजे दौराई पहुंचेगी।
READ MORE :Bharat Gaurav Train: दक्षिण भारत ज्योतिर्लिंग यात्रा – सिर्फ ₹22,760 में
किन रास्तों से गुजरेगी ट्रेन
इस ट्रेन का मार्ग झारखंड से शुरू होकर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा होते हुए राजस्थान के अजमेर तक जाएगा। प्रमुख स्टेशनों में पौरायाहाट, हंसडीहा, देवघर, जेसीडीह, झाझा, क्यूल, शेखपुरा, नवादा, गया, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, नीम का थाना, फुलेरा, किशनगढ़ और अजमेर शामिल हैं।
सांसद ने जताया प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को आभार
गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के प्रयासों से यह ट्रेन स्वीकृत हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह ट्रेन सीमांत जिलों को देश के मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। यह विकास की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी।
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने जो ट्रेन दिया,वह गोड्डा से मंगलवार से खुलेगी,नवादा,गया,वाराणसी,प्रयागराज,दिल्ली,गुरुग्राम होते हुए अजमेर पहुंचेगी । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव@AshwiniVaishnaw जी के इस तोहफ़े के लिए आभार pic.twitter.com/Xid8ZsCj5d
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) June 26, 2025
