Site icon Lahar Chakra

सरायकेला में कल्याण विभाग के लिपिक ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर की आत्महत्या

सरायकेला. जिला कल्याण विभाग में कार्यरत लिपिक प्रेम चौधरी ने सोमवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर मंगलवार की सुबह पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतार कर सदर अस्पताल सरायकेला के शीतगृह में भेजवाया. उनके परिवार को घटना की सूचना दी. परिवार वालों के सरायकेला आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. वे मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

प्रेम चौधरी पर पूर्व में बेरोजगार युवकों से नौकरी के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगा था. कई युवाओं ने सरायकेला थाना में आवेदन देकर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगायी थी. जानकारी के अनुसार, प्रेम चौधरी जिला कल्याण विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत थे. वह गेस्ट हाउस कॉलोनी के एक सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे. उनका एक पुत्र और एक पुत्री है, जो बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं.

Exit mobile version