Site icon Lahar Chakra

West Singhbhum: घर के आंगन में खाना बना रही महिला का धारदार हथियार से गला काटा, मौत, तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले गयी पुलिस, समूह से भी जुड़ी थी महिला, लोगों में आक्रोश

Mazagaon. मझगांव की अंगरपदा पंचायत अंतर्गत ग्राम महालिपोखर नीचे टोला में गुरुवार देर शाम घर के आंगन में खाना बना रही महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. महालिपोखर निवासी धनेश्वर बुडीउली की पत्नी रायमुनी बुडीउली शाम को घर के आंगन में छह साल की बेटी के साथ खाना बना रही थी. इसी दौरान 2 अपराधियों ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत कर हत्या कर दी. बेटी ने देखा कि मां के ऊपर हमला हो रहा था, तो वह डरकर पुराने घर की ओर भाग गयी.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार महिला के पति खगेश्वर बुडीउली आंगन से महज कुछ दूरी पर घर के अंदर अपने छोटे बेटी को पढ़ा रहे थे. अपराधियों ने महिला का हत्या कर घर के अंदर आ गए और खगेश्वर पर भी हमला कर दिया, लेकिन हाथापाई होने के बाद अज्ञात दोनों अपराधी दौड़कर भाग गए. मिली जानकारी अनुसार, मृतक रायमुनी बुडीउली महिला समूह की सक्रिय महिला थी. महिला का जेठ रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान हैं. घटना के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी मझगांव थाना को दी.

गुरुवार देर रात को ही इंस्पेक्टर वासुदेव मुंडा व सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार यादव घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आए और मामले की पड़ताल में जुड़ गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर शाम को मृतिका का गांव लाया गया है. महिला समूह की सक्रिय महिला की हत्या से गांव के साथ-साथ महिलाओं में काफी आक्रोश है.

Exit mobile version