
गुप्त सूचना के आधार पर 4 मार्च 2025 से छोटानागरा एवं जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों और पहाड़ियों में एक विशेष नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी.
आज 2 अप्रैल 2025 को छोटानागरा थाना अंतर्गत वनग्राम रतनामाटी के पास जंगल में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को बरामद किया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते की सहायता से उसी स्थान पर इस विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया.
इस अभियान में चाईबासा जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 203 एवं 209 बटालियन, तथा सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियन की टीमें शामिल रहीं. नक्सल विरोधी अभियान अभी जारी है और सुरक्षा बल क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
