Site icon Lahar Chakra

West singhbhum Crime: गुवा में डायन बिसाही का आरोप लगा भतीजे ने गला रेत कर चाची की कर दी हत्या

Guava. गुवा थाना क्षेत्र के बुरुवाई गांव में डायन बिसाही के शक में महिला की हत्या कर दी गयी. महिला शुरू कुई (40) रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे उलीगोड़ा स्थित अपने खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान गांव के कांडे पूर्ति ने धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. रिश्ते में महिला उसकी चाची लगती है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा ले आयी.

गुवा थाने में आरोपी कांडे पूर्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. इधर, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गयी है. पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Exit mobile version