Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»West Singhbhum Crime: चाईबासा के टोंटो में डायन बिसाही के आरोप में महिला की हत्या, पति घायल, दो आरोपी पुलिस हिरासत में
    Crime

    West Singhbhum Crime: चाईबासा के टोंटो में डायन बिसाही के आरोप में महिला की हत्या, पति घायल, दो आरोपी पुलिस हिरासत में

    News DeskBy News DeskOctober 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa.चाइबासा के टोंटो गांव में डायन बिसाही के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. पति गंभीर रूप से घायल है. घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है. पुलिस ने शुक्रवार को मृतका गुरूवारी लागुरी (55) के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. लोगों ने बताया कि मृतका गुरूवारी खेत काम करने गयी थी. वहीं पर लाठी-डंडा से पिटाई कर दी गयी. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. उसका सिर और छाती में गंभीर चोट आयी थी. महिला की हत्या करने के बाद बदमाश घर आये और उसका पति कांडे लागुरी की पिटाई कर दी. वह किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाया. उसका सिर और दाहिना जांघ में चोट आयी है. श्री लागुरी ने बताया कि घर दो लाेग आये थे. उन्होंने दोनों की पहचान कर ली है. बताया कि वे दोनों बदमाश गांव के ही रहनेवाले हैं. बताया कि एक बदमाश सीकन लागुरी और दूसरा मनु लागुरी है. दोनों उसका रिश्ते में भतीजा लगाता है. उन्होंने बताया कि पहले खेत में पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद घर आकर मुझे भी जान मारने की नियत से हमला किया था. जो किसी तरह से बच कर भाग गया. इधर, लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व गांव के गालु लागुरी की एक बच्ची का एक सप्ताह पहले बीमारी से मौत हो गयी है. उसी को लेकर वे लोगों ने दंपती को डायन का आरोप लगाया था. मृतका का पांच छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. घटना की जानकारी मिलने पर टोंटो थाना की पुलिस घटना स्थल पहुुंची और महिला का शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा घायल पति कांडे लागुरी का अस्पताल में उपचार कराया गया. पुलिस ने गांव के सीकन लागुरी और मनु लागुरी को गिरफ्तार कर लिया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    husband injured two accused in police custody West Singhbhum Crime: Woman murdered in Tonto of Chaibasa on charges of witchcraft
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group