
Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिला में हत्या की वारदात सामने आयी है. यहां मनोहरपुर के दीघा गांव में महिला ने अवैध संबंध के शक में अपने पति नोबेल मानकी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात की है. हत्या के बाद पत्नी अपने पति के साथ रही. हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी मरियम मानकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना को लेकर मृतक के बेटे राजेश मानकी के बयान पर जराइकेला थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी के साथ अवैध संबंध है. गुरुवार को दोनों ने शराब पी. इसके बाद पति और पत्नी के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद शुरू हो गया. पत्नी द्वारा पूछे जाने पर नोबेल उसके साथ मारपीट करने लगा. इसी बात पर मरियम को काफी गुस्सा आ गया. गुस्से में वह घर में रखी कुल्हाड़ी से पति पर वार कर दिया. इससे पति की मौके पर ही मौत हो गयी. वह पति के बगल में रातभर साथ रही. शुक्रवार सुबह जब उसका बेटा राजेश मानकी घर लौटा, तो देखा कि उसके पिता खून से लथपथ मरा पड़ा हैं. उसने अपनी मां से बात की. घटना की जानकारी मिली. इसके बाद बेटे ने पुलिस को सूचना दी.
