Site icon Lahar Chakra

West Singhbhum: खूनी संघर्ष में बदला आपसी विवाद, आक्रोशित भतीजे ने धारदार हथियार से अपने चाचा का कर दिया कत्ल, मनोहरपुर की घटना, आरोपी गिरफ्तार

Manoharpur. आपसी विवाद में भतीजा प्रेमसुख हेंब्रम ने अपने चाचा दामोदर हेम्ब्रम की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड के महुलडीहा गांव की है. घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस गांव पहुंची. सोमवार सुबह में पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.

यह है मामला

दरअसल, रविवार रात में चाचा और भतीजा घर में खाना खा रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. इसी बीच प्रेमसुख ने चाचा पर धारदार हथियार से जोरदार वार कर दिया. इससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने धारदार हथियार चाचा के घर के पीछे छिपा दिया और बगल स्थित अपने घर चला गया. बाद में ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी. रात अधिक होने के कारण पुलिस रविवार रात में गांव नहीं पहुंच सकी.

Exit mobile version