Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»An incident on Valentine’s Day: प्रेमी ने शादी से किया इंकार,तो प्रेमिका ने कुएं में कूद दी जान, परिजनों ने तय कर दी थी युवती की शादी
    Crime

    An incident on Valentine’s Day: प्रेमी ने शादी से किया इंकार,तो प्रेमिका ने कुएं में कूद दी जान, परिजनों ने तय कर दी थी युवती की शादी

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    kodarma. प्यार के प्रतीक दिन के रूप में मनाए जानेवाले वेलेंटाइन डे के दिन ही प्रेमी द्वारा कथित रूप से शादी से इंकार करने पर एक युवती ने कुएं में कूदकर जान दे दी. घटना डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव की है. मृतका की पहचान सिमरिया निवासी रूबी कुमारी (18, पिता-प्रेमचंद यादव) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश व पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

    पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को कुएं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतका के पिता प्रेमचंद यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता सपही निवासी सूरज यादव (पिता-यमुना यादव) के साथ तय की थी़. बैशाख माह में शादी होनी थी.

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    शुक्रवार को फोन पर लड़का-लड़की में क्या बात हुई पता नहीं, पर सुबह 9:00 बजे बेटी घर से दूर स्थित एक कुएं में जाकर गिर गयी. हमलोग दौड़े फिर भी उसे बचा नहीं पाये. वहीं, मृतका के भाई संतोष यादव ने बताया कि रूबी कुमारी का बहुत दिनों से प्रेम प्रसंग सूरज कुमार के साथ चल रहा था. हमलोग रूबी की शादी पहले बगोदर में तय किये थे, लेकिन प्रेमी सूरज कुमार ने वहां से रिश्ता तोड़वा दिया़.

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    फिर हमलोग कथित प्रेमी सूरज कुमार को बुलवाकर बैठक कर शादी भी तय करवा दी. कुछ दिनों बाद शादी होनी थी. शुक्रवार सुबह फोन कर सूरज ने बहन से शादी करने से इंकार कर दिया. इसके बाद रूबी ने कुएं में कूदकर जान दे दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    An incident on Valentine's Day boyfriend refused to marry family had arranged her marriage girlfriend committed suicide
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026

    Tatanagar: अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ के कारण जुलाई में 3 दिन लगेगी अतिरिक्त एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच

    June 24, 2026

    Jharkhand Monsoon: मानसून 12 जून को झारखंड पहुंचा, पर उसके कमजोर पड़ने कारण 60 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज, खरीफ फसल पर संकट, किसान चिंतित

    June 24, 2026

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group