Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘‘वोट चोरी’’ के आरोपों को लेकर शनिवार को कांग्रेस से सवाल किया कि अगर ये सच हैं, तो पार्टी ‘‘2014 से चुनाव क्यों हार रही’’ और कई राज्यों में उसकी सरकार कैसे है। विपक्षी पार्टियां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। यह मांग मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर की जा रही है, जिसके तहत काफी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाये गए हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि कुमार ने 2025 से मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद संभाला है और सवाल किया,
‘‘कांग्रेस 2014 से लगातार (चुनाव) क्यों हार रही है? उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि अगर देश में सचमुच वोट चोरी होती है, तो क्या कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरल और झारखंड की सरकारें अवैध हैं? क्या राहुल गांधी जैसे सांसदों के निर्वाचन भी अवैध हैं और क्या उन्हें रद्द कर दिया जाना चाहिए?’ सोरेन ने कहा, ‘बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस को आत्मावलोकन करने की जरूरत है।
