Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»फोटो वायरल कर देंगे…, डरा-धमकाकर महिला का किया यौन शोषण
    Crime

    फोटो वायरल कर देंगे…, डरा-धमकाकर महिला का किया यौन शोषण

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पोटका. कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ी पहाड़ी गांव निवासी सोनू गोप को एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

    पीड़िता ने कोवाली थाना में दिए अपने लिखित आवेदन में बताया कि 27 अगस्त और 9 सितंबर की रात करीब 9 बजे सोनू गोप ने उसे मोबाइल से फोटो वायरल करने की धमकी दे शारीरिक संबंध बनाया. डर और बदनामी के चलते वह चुप रही. अंततः उसने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी.

    पति को घटना की जानकारी देने के बाद महिला ने साहस दिखाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से कार्रवाई की. कोवाली पुलिस ने सोनू गोप के ठिकानों पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई.

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    महिला के बयान और साक्ष्यों के आधार पर कोवाली पुलिस ने सोनू गोप को यौन शोषण, धमकी और फोटो वायरल करने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों में हिरासत में लिया है. पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

    कोवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

    Jamshedpur News :रक्तदान से बनता मानव जीवन महान ,विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2026 पर विशेष

    यह मामला समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा करता है. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समाज और प्रशासन दोनों को सजग रहना होगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    sexually exploited the woman by threatening her Will make you make the photo viral...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :रक्तदान से बनता मानव जीवन महान ,विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2026 पर विशेष

    June 13, 2026

    ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर में जल संकट पर सड़क पर उतरी जनता, 15 जुलाई तक सीतारामपुर प्लांट चालू करने का मिला आश्वासन

    June 13, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :रक्तदान से बनता मानव जीवन महान ,विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2026 पर विशेष

    June 13, 2026

    ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर में जल संकट पर सड़क पर उतरी जनता, 15 जुलाई तक सीतारामपुर प्लांट चालू करने का मिला आश्वासन

    June 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :संताली भाषाओं की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सीएम से करेंगे वार्ता: संजीव सरदार

    June 13, 2026

    Illegal Mining Accident: बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group