Site icon Lahar Chakra

रांची में तीन भालूओं के हमले में महिला गंभीर, रिम्स में चल रहा इलाज 

रांची. लापुंग थाना क्षेत्र के दोलैचा करंज टोली में तीन भालूओं के हमले में  56 वर्षीय सुकरो मुंडाईन को गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना सुबह 5:35 बजे की है. भालूओं ने महिला पर घर से 50 कदम दूर हमला किया. भालूओं ने सिर, कंधे पीठ, पेट सहित कई जगहों पर नोच डाला. उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ों लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स से रेफर कर दिया गया है.

बेटे अघनु मुंडा ने बताया कि मां सुकरो मुंडाईन सुबह पांच बजे सो कर उठी थी. लगभग 5:35 बजे जैसे ही वह अपने घर से 50 कदम आगे पत्थरगढ़ी के पास पहुंची थी तभी झाड़ी से निकलकर जंगली भालूओं ने हमला कर दिया. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर हम सभी वहां जुटे और जंगली भालू के कब्जे से उसे छुड़ाया. बाद में अस्पताल ले कर गए. वन विभाग की ओर से पांच हजार तत्काल इलाज के लिए दिया गया.

Exit mobile version