Site icon Lahar Chakra

Adityapur आदित्यपुर में साप्ताहिक हाट में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित मिरूडीह साप्ताहिक हाट में रविवार देर शाम 32 वर्षीय राधिका सवैया की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। राधिका राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर की रहने वाली थीं और बाजार करने मिरूडीह हाट पहुंची थीं। जानकारी के मुताबिक, राधिका गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में मिलीं।

उनकी सास बसंती ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें टीएमएच रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल हमले के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हाट में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला के संपर्कों की भी जांच कर रही है।

Exit mobile version