


Manoharpur. मनोहरपुर-रांची मुख्य पर कोयल नदी पुल से महिला ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. वह ट्रैक्टर चालक की पत्नी है. घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे की है. जानकारी के अनुसार महिला कोयल नदी के पुल के बीच वाले हिस्से से नदी में कूद गई. आसपास जा रहे लोगों की नजर उसपर पड़ी. इसके बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. महिला के पानी में गिरने से आंशिक चोट लगी. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है.



