
Ghatsila. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला के ऐदलबेड़ गांव के श्यामा हेंब्रम खड़गपुर रेल मंडल में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने अपने पेशे के अनुरूप घर की दीवारों पर कलाकारी करायी है. यह घर आस-पास के लोगों के बीच चर्चा में है. उन्होंने अपने घर को ट्रेन की तरह डिजाइन कराया है. पास से गुजरने पर ये घर बिल्कुल ट्रेन की तरह ही दिखता है. इसका नाम भी उन्होंने हेंब्रम एक्सप्रेस रखा है.
