Site icon Lahar Chakra

Metalsa Company के मजदूर हड़ताल पर; HR और Plant Head पर दुर्व्यवहार का आरोप, यूनियन ने भी दोनों अधिकारियों को घेरा, काम के घंटे और सुरक्षा पर उठाये सवाल

Saraikela. सरायकेला थाना भोलाडीह स्थित मेटालसा कंपनी के मजदूरों ने कंपनी के एचार अरशद अली और प्लांट हेड शशि कुमार के व्यवहार से क्षुब्ध होकर आठ सूत्री मांगो को लेकर हड़ताल शुरू कर दिया है. मजदूरों ने दोनों ही अधिकारियों पर जबरन मानसिक प्रताड़ना देकर उनसे काम कराने का आरोप लगाया है. मेटालसा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि दोनों ही अधिकारियों ने औद्योगिक शांति भंग करने एवं श्रमिकों को आंदोलन के लिए उकसाने का प्रयास किया है. 27 फ़रवरी को यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से जबरन हस्ताक्षर कराया गया है जो गलत है.

बिना वेतन के प्रतिदिन 3 से 5 घंटे का ओवर टाइम करने के लिए मजबूर किया जाता है. श्रमिकों पर मानसिक दबाव बनाकर जबरन कार्य करवाया जाता है. ताकि मजदूर विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर हों. उन्होंने बताया कि कंपनी परिसर में हुई दुर्घटनाओं की अनदेखी की जाती है. कंपनी में सुरक्षा उपायों का पालन नहीं किया जाता है.

वर्क स्टैंडिंग ऑर्डर की प्रति कंपनी के नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाया जाता है. व्हाट्सएप के माध्यम से 5 मिनट में नई नीतियां लागू कर श्रमिकों पर जबरन प्रभाव डाला जाता है. नाइट शिफ्ट अलाउंस नहीं दिया जाता है एवं वर्क स्टैंडिंग ऑर्डर की प्रति उपलब्ध नहीं कराई जाती है. यूनियन ने कार्रवाई की मांग की है.

Exit mobile version