Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन गुकेश ने अनीश गिरी को हराकर की शानदार शुरुआत
    Headlines

    Tata Steel शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन गुकेश ने अनीश गिरी को हराकर की शानदार शुरुआत

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Wijk aan Zee (Netherlands). विश्व चैंपियन डी गुकेश ने मुश्किल परिस्थितियों से उबर कर नीदरलैंड के अनीश गिरी को पराजित करके टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. गुकेश ने शुक्रवार को भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न को प्राप्त करने के बाद एम्स्टर्डम के लिए उड़ान पकड़ी थी तथा वह पहले दौर के मैच से कुछ देर पहले ही यहां पहुंचे थे.

    इस युवा खिलाड़ी पर शुरू में थकान का असर दिखा और एक समय वह हार की स्थिति में दिख रहे थे लेकिन इसके बाद बाजी पलटने में सफल रहे. ओपन वर्ग में पहले दौर में तीन बाजियों का ही परिणाम निकला. भारत के हरिकृष्णा ने अपने सफेद मोहरों का भरपूर उपयोग करते हुए हमवतन और दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को हराया.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    लियोन ल्यूक मेंडोंका ने लगभग जीती हुई स्थिति हाथ से निकल जाने दी, क्योंकि उन्होंने कई गलतियां कीं, जिससे जर्मनी के विंसेंट कीमर को विजयी शुरुआत मिली, जबकि आर प्रज्ञाननंदा ने नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के खिलाफ अपना मुकाबला ड्रॉ खेला.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    पहले दौर की अन्य बाजी भी बराबरी पर छूटी. चीन के गत चैंपियन वेई यी ने अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त फैबियानो कारूआना के साथ, नीदरलैंड के मैक्स वार्मरडैम ने सर्बिया के एलेक्सी साराना के साथ और एक अन्य स्थानीय खिलाड़ी जॉर्डन वैन फॉरेस्ट ने स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव के साथ अंक बांटे. चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली ने विश्व के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय मास्टर अर्जेंटीना के ओरो फॉस्टिनो को हराकर विजयी शुरुआत की, लेकिन दिव्या देशमुख अपने से ऊंची रैंकिंग वाली उज्बेकिस्तान की नोदिरबेक याकुबोएव से हार गईं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    World champion Gukesh made a great start by defeating Anish Giri in the Tata Steel Chess Masters tournament
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group