Site icon Lahar Chakra

Worship of Maa Manasa: बरसोल के झाझिया गांव में धूमधाम से हुई मां मनसा की पूजा, गले में सांप लपेटकर दिखाये करतब

Baharagoda. बरसोल के झाझिया गांव में माता मनसा की पूजा धूमधाम से की गयी. कलश यात्रा के दौरान सांपपुरिया द्वारा गले में सांप लपेट कर करतब दिखाये गये. मंडप में कलश स्थापना के बाद पुजारी ने विधि विधान के साथ पूजा करायी. लोगों ने माता से मन्नतें मांगी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. शाम को कीर्तन मंडलियों द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया.

Exit mobile version