Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Yogi Adityanath: बाबर के युग में जो हुआ और अब बांग्लादेश में जो हो रहा है उसका डीएनए एक, रामायण मेले का उद्घाटन करने के बाद बोले यूपी के सीएम योगी
    Headlines

    Yogi Adityanath: बाबर के युग में जो हुआ और अब बांग्लादेश में जो हो रहा है उसका डीएनए एक, रामायण मेले का उद्घाटन करने के बाद बोले यूपी के सीएम योगी

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2024Updated:December 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ayodhya/Kanpur.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या व संभल में मुगल शासक बाबर की सेना ने जो किया और आज जो बांग्लादेश में हो रहा है, उसका डीएनए एक ही है. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्यनाथ को डीएनए के बारे में बात नहीं करनी चाहिए.

    आदित्यनाथ ने यहां 43वें रामायण मेले का उद्घाटन करने के बाद कहा, “भगवान राम ने इस पूरे समाज को एक किया था. अगर हमने एकता को महत्व दिया होता और देश के दुश्मनों की रणनीति सफल नहीं होने दी होती तो यह देश कभी गुलाम नहीं बनता. हमारे तीर्थ कभी अपवित्र नहीं हुए होते. मुट्ठीभर आक्रांता हम पर आक्रमण नहीं कर पाते और भारत के वीर सैनिकों ने उन्हें कुचल दिया होता. मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, “लेकिन इस समाज में अड़चने पैदा करने वाले सफल हो गए. सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने के लिए जाति आधारित राजनीति करने वाले आज भी सक्रिय हैं.”

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने कहा, “आप देखें कि पड़ोसी देशों में हमारे दुश्मन किस प्रकार का कृत्य कर रहे हैं. 500 वर्ष पहले बाबर के एक जनरल ने अयोध्या और संभल में जो कृत्य किए थे ठीक वैसा ही आज बांग्लादेश में हो रहा है. इन तीनों जगहों पर कृत्यों की प्रकृति और डीएनए समान है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई सोचता है कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह यहां नहीं होगा तो वह भ्रमित है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    उन्होंने कहा कि विभाजनकारी तत्व पहले से ही यहां खड़े हैं और सामाजिक ताना बाना खराब कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, “इन विभाजनकारी ताकतों में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने विदेशों में संपत्ति खरीदी हुई है और यहां संकट पैदा होने पर वे भागकर उन स्थानों पर चले जाएंगे तथा यहां लोगों को मरने के लिए छोड़ देंगे. वे यही करते हैं. बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के इस वर्ष अगस्त में पतन के बाद से पड़ोसी मुल्क में हिंदू समुदाय समेत धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ व्यापक हिंसा की खबरें आ रही हैं. इस बीच, अखिलेश यादव ने आदित्यनाथ के डीएनए वाले बयान पर पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने डीएनए की जांच करवाने के लिए तैयार हैं बशर्ते मुख्यमंत्री भी अपनी डीएनए की जांच कराएं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    said UP CM Yogi after inaugurating the Ramayana fair Yogi Adityanath: What happened in Babur's era and what is happening in Bangladesh now have the same DNA
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group