
Jamshedpur. बोड़ाम थाना क्षेत्र के पाथीपानी गांव में सड़क हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. युवक की पहचान घोनो मोहाली (21)के रूप में की गयी है. इस हादसे में दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है. उमेश महाली ने बताया कि गोनो महाली, उमेश महाली और घोनो महाली के साथ डाक बंगला की तरफ घूमने जा रहे थे. इसी बीच कार के सामने बाइक आ गयी. बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी स्विफ्ट कार सड़क किनारे नाले के बैरिकेड से टकरा गयी, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई. घोनो महाली की मौके पर ही मौत हो गयी., जबकि अन्य दो घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. घोनो महाली खरसावां के रहने वाले थे. वह जमशेदपुर में अपनी बहन के यहां रहता था. टाटा स्टील में वेंडर के अंदर में कार्यरत था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
