Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ योजना के तहत 10 प्रखण्ड के 15 पंचायतों शिविर का आयोजन 
Headlines

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ योजना के तहत 10 प्रखण्ड के 15 पंचायतों शिविर का आयोजन 

News DeskBy News DeskSeptember 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • पोटका विधायक ने शिविर में शामिल लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

जमशेदपुर. ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिला अंतर्गत 10 प्रखंडों के 15 पंचायत में आज पंचायत स्तरीय सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया . शिविर में अबतक 50602 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 15040 आवेदनों का निष्पादन किया गया है.

विधायक पोटका संजीव सरदार अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों में आयोजित शिविर में शामिल हुए . इस मौके पर उन्होने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया एवं ग्रामीणों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया . ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि सरकार आपके पंचायत में शिविर लगाकर योजनाओं से जोड़ने आई है. जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड के पदाधिकारी, कर्मी लगातार आपके बीच रहकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, इस अवसर का लाभ उठाएं . राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण की दिशा में कई योजनाएं संचालित कर रही, पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर उन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करें .

Chandil Road Accident: चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदा, हादसे में युवक की मौत

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से महिला, बुजुर्ग, युवा, बालिका सभी को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. जिला प्रशासन सभी सुयोग्य तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है. शिविर में कई योजनाओं का ऑन द स्पॉट लाभ भी दिया जा रहा.

Jamshedpur: कदमा के कपाली रोड में आउट हाउस के परिसर से वृद्ध का शव बरामद, हत्या की आशंका

कार्यक्रम के माध्यम से 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के अलावा झारखंड मुख्यमन्त्री मईयां सम्मान योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बिरसा सिंचाई कूप, साईकिल वितरण, भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा, आयुष्मान कार्ड का वितरण, झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, आधार कार्ड, केसीसी का वितरण सुयोग्य लाभुकों के बीच किया जा रहा है . इन सबके अतिरिक्त बेनिफिशियरी ओरिएंटेड वैसी योजनाएं जिन्हें राज्य सरकार सैचुरेशन मोड में लागू करने के लिए कृतसंकल्पित है, उसके लिए भी छूटे हुए लाभुकों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए ताकि उन्हें भी लाभान्वित किया जा सके.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chandil Road Accident: चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदा, हादसे में युवक की मौत

November 10, 2026

Jamshedpur: कदमा के कपाली रोड में आउट हाउस के परिसर से वृद्ध का शव बरामद, हत्या की आशंका

November 10, 2026

Chaibasa: चाईबासा में बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर, हादसे में एक महिला और दो बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल

November 10, 2026
Recent Post

Chandil Road Accident: चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदा, हादसे में युवक की मौत

November 10, 2026

Jamshedpur: कदमा के कपाली रोड में आउट हाउस के परिसर से वृद्ध का शव बरामद, हत्या की आशंका

November 10, 2026

Chaibasa: चाईबासा में बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर, हादसे में एक महिला और दो बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल

November 10, 2026

Jharkhand: देवी काली प्रतिमा के विसर्जन को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल

November 10, 2026

Jamshedpur.जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के लिए 20 नवंबर तक भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group