Site icon Lahar Chakra

घाटशिला में चौकीदार में बहाली के लिए सीओ कार्यालय में जुटे युवा

घाटशिला. पूर्वी सिंहभूम में चौकीदार की नियुक्ति को लेकर घाटशिला अंचल कार्यालय में मंगलवार को बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ी. प्रखंड की पंचायतों से आये युवक और युवतियां आचरण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अंचल कार्यालय में पहुंचे थे. सीओ निशांत अंबर आचरण, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र का आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थियों के मामले के निपटारे में जुटी थीं.

Exit mobile version