Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Oxygen के माध्यम से बेहतर कल के लिए युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा : डॉ कविता परमार
    Headlines

    Oxygen के माध्यम से बेहतर कल के लिए युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा : डॉ कविता परमार

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए नेचर एनजीओ द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवाओं को सही मार्गदर्शन के लिए फ्री मेंटरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया जा रहा है. कार्यक्रम का नाम “ऑक्सीजन” रखा गया है. इस कार्यक्रम को मिशन ब्लू फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जा रहा है. ऑक्सीजन का उद्वेश्य है कि भारत के हर उस छोटे गांव तक पहुंचना जहां युवाओं को सुविधा के अभाव में सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है.यह जानकारी चेयर की संरक्षक कविता परमान ने दी.

    उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यम से चलेगा. यह कार्यक्रम सालों भर चलेगा जो महीने में दो बार आयोजित की जाएगी. जिसमें युवा ऑफलाइन ऑनलाइन दोनों माध्यमों से जुड़ सकते हैं और पूरे विश्व से अलग अलग क्षेत्र के इंडस्ट्री एक्सपर्ट इस मार्गदर्शक मंच में रहेंगे जो यूवाओं के बेहतर भविष्य के लिए उचित सलाह देगें. युवाओं को गूगल फॉर्म के माध्यम से सूचीबद्ध किया जाएगा और उनकी रुचि के आधार पर ही मार्गदर्शक तय किए जाएंगे. अभी तक इस कार्यक्रम में 40 मार्गदर्शकों ने स्वेक्षा से “oxygen” से जुड़कर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है.

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    मार्गदर्शक मंच में प्रशासनिक सेवा, मेडिकल,  इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी,  मैन्युफैक्चरिंग,  भारतीय न्यायिक व्यवस्था, मास कम्युनिकेशन, रिसर्च सेक्टर, शिक्षा जगत, बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र, पर्यावरण प्रबंधन, स्टार्टअप फाउंडर इत्यादि क्षेत्र से रहेंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ बेहतर करियर बनाना है बल्कि व्यक्तित्व निर्माण एवं चरित्र का समग्र विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सार्थक भागीदारी सुनिश्चित कराना है.

    Share Market: शेयर बाजार में अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7,055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 कंपनियां, लिस्ट में कई बड़े नाम

    ऑक्सीजन प्रोग्राम का लॉन्चिंग शहर के प्रबुद्ध शिक्षाविद, वैज्ञानिक, प्रशासनिक पदाधिकारी, मीडिया जगत के अधिकारी और युवाओं की उपस्थिति में होटल कैनेलाइट परिसर में किया जाएगा. यह कार्यक्रम मुख्यतः नेचर एनजीओ के संरक्षक डॉक्टर कविता परमार द्वारा चलाए जा रहा है. इस पूरे प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर राजीव झा और मंजू सिंह हैं. जिसमें सहयोगी के रूप में संजीव कुमार, आदित्य मिश्रा, अमरेंद्र कुमार, अंशुल कुमार, नेहा सिंह हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Youth will be empowered for a better tomorrow through Oxygen: Dr. Kavita Parmar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    September 7, 2026

    CGL Exam Scam: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट,टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर गिरे

    September 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    September 7, 2026

    Share Market: शेयर बाजार में अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7,055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 कंपनियां, लिस्ट में कई बड़े नाम

    September 7, 2026

    CGL Exam Scam: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट,टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर गिरे

    September 7, 2026

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    September 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group